Politics
धरना-प्रदर्शनों का नया कारोबार: लोकतंत्र की आड़ में आखिर किसके हित साधे जा रहे हैं?
October 10, 2026
1,612 views
विकास खंड एरवा कटरा की ग्राम पंचायत कुदरकोट स्थित पंचायत सचिवालय में गुरुवार को जी-राम जी एक्ट के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को 125 दिन की रोजगार गारंटी सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक करना था। खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार पांडे ने ग्रामीणों को मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पांडे ने जॉब कार्ड, मजदूरी भुगतान और अन्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विमल सिंह, अनुज यादव और ग्राम प्रधान संजय सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।