100 के रिचार्ज के लिए खर्च रहे हैं 103 रुपये? जानें प्लेटफॉर्म फीस से बचने के 3 आसान तरीके
February 9, 2026
156 views
1 min read
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप 100 रुपये का रिचार्ज कराने जाते हैं और UPI ऐप्स आपसे प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर 3-4 रुपये एक्स्ट्रा ले लेते हैं। यह एक्स्ट्रा चार्ज सिर्फ मोबाइल रिचार्ज तक ही सीमित नहीं रहता। क्रेडिंट कार्ड और बिजली का बिल भरते हुए भी कुछ UPI ऐप्स अपने यूजर्स से एक्स्ट्रा चार्ज वसूल करते हैं। मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स पर ये एक्स्ट्रा चार्ज UPI ऐप्स उनके प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने की ऐवज में प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर वसूल करते हैं। हालांकि तीन ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप चाहें तो आसानी से किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज देने से बच सकते हैं। चलिए आपको बताएं कि किस तरह से आप बिल भरते हुए या फोन रिचार्ज कराते समय इस तरह की एक्स्ट्रा पेमेंट करने से खुद को बचा सकते हैं।