Science
IIT Guwahati to host international design conference 'INDIS 2026' from Sep 28-30
September 20, 2026
1,890 views
कुशीनगर, 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से विकसित ‘स्मार्ट गन्ना किसान’ (एसजीके) पोर्टल और ‘ई-गन्ना एप’ की डिजिटल व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए बिहार सरकार का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 21 व 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल डिजिटल गन्ना प्रबंधन की तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर अध्ययन करेगा। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ऑनलाइन गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, बेसिक सट्टा आगणन, गन्ना कैलेंडरिंग, पारदर्शी एवं समानुपातिक पर्ची निर्गमन, गन्ना आपूर्ति और मूल्य भुगतान सहित ऑनलाइन पर्ची वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लेगा। इसके ...