Business

ट्रेनें 2 तक दंतेवाड़ा में रुकेंगी किरंदुल सड़क से जाना होगा

June 28, 2026 527 views 1 min read
ट्रेनें 2 तक दंतेवाड़ा में रुकेंगी किरंदुल सड़क से जाना होगा

ट्रेनें 2 तक दंतेवाड़ा में रुकेंगी किरंदुल सड़क से जाना होगा


भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य से दंतेवाड़ा-किरंदुल के बीच एक सप्ताह तक यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के आदेश के मुताबिक 26 जून से 2 जुलाई तक दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच रेल सेवाएं बंद रहेंगी। भांसी-कमालूर सेक्शन में दोहरी लाइन का कार्य चल रहा है। नॉन-इंटरलॉकिंग का काम भी जारी है। इस वजह से विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस का संचालन दंतेवाड़ा तक ही होगा। किरंदुल जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग लेना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 2 जुलाई तक नाइट एक्सप्रेस, 3 जुलाई तक पैसेंजर ट्रेनें दंतेवाड़ा से ही चलेंगी। इस दौरान किरंदुल-बचेली क्षेत्र से लौह अयस्क का परिवहन पहले की तरह जारी रहेगा। किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन के दोहरीकरण का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह रेल लाइन करीब 443 किमी लंबी है। हर साल 30 से 35 किमी तक दोहरीकरण किया जा रहा है। परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोहरीकरण पूरा होने के बाद माल परिवहन के साथ यात्री ट्रेनों के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। बस्तर क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। यात्री ट्रेन प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी है। बैलाडीला से विशाखापट्टनम के बीच रेल लाइन पर मरम्मत हो या दूसरी वजह, असर अक्सर पैसेंजर ट्रेन पर पड़ता है।