Politics
ભેજ-પરસેવાથીલોકોની મુશ્કેલી વધી:પોરબંદર-જૂનાગઢ રૂટની બસમાં કંડક્ટરની દાદાગીરી સામે મુસાફરોમાં ભારે રોષ
August 26, 2026
2,743 views
नगरीय निकाय में सरकारी कामकाज, पेयजल स्कीम, स्वच्छ जल व अमृत 2.0 में लापरवाही बरतने वाले तीन सीएमओ को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने इन सभी स्कीमों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिव्यू किया था। नगर परिषद विजयपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मनोज शर्मा की स्वच्छ जल अभियान में रुचि नहीं लेने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में हुई थी। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसी तरह भांडेर नगर परिषद के सीएमओ हनुमंत भदौरिया ने अमृत 2.0 योजना के तहत संविदाकार को तय समय में स्वीकृति पत्र जारी नहीं किया। उन्हें सस्पेंड किया गया। नगर परिषद बडौनी के सीएमओ यशवंत राठौर पर योजनाओं एवं स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यों में लापरवाही की वजह से सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।