Entertainment

पक्षियों के लिए सकोरे, गोवंश के लिए टंकी रखी

April 6, 2026 847 views 1 min read
पक्षियों के लिए सकोरे, गोवंश के लिए टंकी रखी

पक्षियों के लिए सकोरे, गोवंश के लिए टंकी रखी


राजगढ़|विजयवर्गीय समाज की महिलाओं ने वैशाख माह में बेजुबान पक्षियों व गोवंश के लिए सराहनीय पहल की। महिलाओं द्वारा पक्षियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सकोरे वितरित किए हैं। इसके अलावा बेसहारा गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था की है, इसके लिए महिलाओं ने सीमेंट की टंकी भी रखवाई गई। महिलाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों व गोवंश को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में समाज की ओर से ये सेवा कार्य किया गया। इस पहल को लोगों ने उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।