Sports
IPL 2026: Rahul Tripathi's Heartwarming Moment With MS Dhoni Steals Spotlight Ahead Of CSK vs KKR Clash; Video
April 14, 2026
3,335 views
चूरू | जिलेभर के अंबेडकर छात्रावासों और विभिन्न संस्थानों में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता और सामाजिक समरसता के कार्यक्रम हुए। एसजेईडी डीडी नगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी विभागीय छात्रावासों में डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय दर्शन और उनके जीवन पर संगोष्ठियां हुईं। जीवन और आदर्शों पर व्याख्यान हुए। चलचित्र प्रदर्शन हुआ। स्वच्छता कार्यक्रम हुए। साथ ही डॉ. अंबेडकर और संविधान से जुड़े निबंध लेखन, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली। सादुलपुर | नगर पालिका राजगढ़ की तरफ से मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। ईओ भरत हरितवाल ने बताया कि अंबेडकर सर्किल पर मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा।