Politics

जनसमस्याओं को लेकर नगर संघर्ष समिति का गठन

August 10, 2026 1,220 views 1 min read
जनसमस्याओं को लेकर नगर संघर्ष समिति का गठन

जनसमस्याओं को लेकर नगर संघर्ष समिति का गठन


शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर रविवार को होटल एवरग्रीन में प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और युवाओं की बैठक हुई। बैठक में जलजमाव, नालियों के गंदे पानी का बहाव, जर्जर सड़कों और बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई गई। समस्याओं के समाधान के लिए सर्वसम्मति से ‘नगर संघर्ष समिति, अररिया’ का गठन किया गया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि बारिश के दौरान शहर के कई वार्डों में जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। हटिया रोड से नदी किनारे, आश्रम रोड से महादेव चौक तथा चांदनी चौक से धर्मशाला-कोशी पुल तक की सड़कों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई।