Politics
Bihar: Over 50 held in protest against Mata Sita women’s university
October 10, 2026
1,707 views
टोंक| एसपी रोशन मीना ने शनिवार को जिले के बनेठा, सोप, अलीगढ़ और उनियारा पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों में लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही एसपी ने थाना स्तर पर दर्ज मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी कार्यप्रणाली और समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने संबंधित वृत्ताधिकारियों (सीओ) व थाना प्रभारियों (एसएचओ) को लंबित प्रकरणों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों की प्रभावी पालना कराने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील व जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।