Politics
मिसाइल के बिना ड्रोन पर वार! DRDO की हाई-पावर माइक्रोवेव तकनीक से बदलेगा एंटी-ड्रोन युद्ध का तरीका
September 10, 2026
936 views
खंडवा | संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही कलश यात्रा बुधवार को खंडवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के प्रेमचंद जैन वार्ड स्थित संत रविदास नगर से शुरू हुई। शुभारंभ विधायक कंचन तनवे ने किया। यात्रा आगे बढ़ते हुए दादाजी धूनीवाले मंदिर, भवानी माता, गणेश गौशाला और शनि मंदिर पहुंची, इसके बाद नगर के तीनों भाजपा मंडलों में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। यात्रा का विराम गांधी नगर में होगा। कलश यात्रा का समापन 10 सितंबर को सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर, खंडवा में होगा। कार्यक्रम में सेवादास पटेल, धर्मेंद्र बजाज, चारू यादव, श्रुति जैन, आशीष चटकले सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में श्रद्धापूर्वक कलश का पूजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता यादव, अमर यादव, मुकेश तनवे, रोहित मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।